राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
घटिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय धरना-उपवास, लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प घटिया, उज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री श्री राजेंद्र व्यास के निर्देश पर राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित रूप से झूठ और षड्यंत्र के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घटिया द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पंवार, ने किया। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक परंपराओं को आघात पहुंचाने का प्रयास किया गया है तथा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि...