गुड़भेला सीहोर में श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा कथा: 1 से 7 सितम्बर तक होगा भव्य धार्मिक आयोजन
सीहोर जिले के ग्राम गुड़भेला में 1 से 7 सितम्बर 2026 तक श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ एवं कथा का आयोजन होगा। संत श्री गोविन्द जाने जी के मुखारविंद से कथा वाचन होगा। 1 सितम्बर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 7 सितम्बर को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ होगा धार्मिक आयोजन का समापन संवाददाता हरीश नागर सीहोर। जिले के ग्राम गुड़भेला में आगामी 1 सितम्बर से 7 सितम्बर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ एवं कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन संत श्री गोविन्द जाने जी के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन स्थल चन्द्रवंशी खाती धर्मशाला, ग्राम गुड़भेला निर्धारित किया गया है। 1 सितम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा कथा का शुभारंभ धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन 1 सितम्बर 2026 को ग्राम में भव्य कलश या...