राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
घटिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय धरना-उपवास, लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प
घटिया, उज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री श्री राजेंद्र व्यास के निर्देश पर राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित रूप से झूठ और षड्यंत्र के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घटिया द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का नेतृत्वब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पंवार,ने किया। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक परंपराओं को आघात पहुंचाने का प्रयास किया गया है तथा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा विषय मानती है।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर करती है। यदि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जाएगा तो जनता का विश्वास चुनावी व्यवस्था से कमजोर होगा। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से उपवास रखा तथा हाथों में काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वीर सिंह राणा, श्री सुरेंद्र सिंह चौहान, श्री दरबार सिंह सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जावेद पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस सचिव नरेंद्र मालवीय, किशन चंदेल, कालू बाबा, भंवर सिंह भाटी, रघुदीप सिंह, रमेश मकवाना, रमेश आठोला, राम सिंह कराड़ा, महमूद खान, राजपाल सिंह पंवार, राजाराम जी, सुरेंद्र सिंह पंवार, रेणुका गांधी, हरलाल मालवीय, सोहन सिंह, मुकेश पंड्या, जीवन आंजना, रफीक भाई, कनीराम मालवीय, लखन गुजराती, बिहारीलाल मंडलोई, प्रकाश सिंदल, संजय जी तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रंगवाल सहित कांग्रेस परिवार के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा जनता के अधिकारों से जुड़े हर मुद्दे पर कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।


Comments
Post a Comment