अखिल भारतीय बंजारा बल्दिया 84 समाज महासंघ सम्मेलन का कचनारा में भव्य आयोजन, कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

बंजारा समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों पर हुआ मंथन 



सीतामऊ/मंदसौर, 21 जून। मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम कचनारा में अखिल भारतीय बंजारा बल्दिया 84 समाज महासंघ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंजारा समाज की एकता को मजबूत करना, सामाजिक विकास के मुद्दों पर चर्चा करना तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ना रहा।

सम्मेलन में महाराष्ट्र से पधारे समाज के वरिष्ठ धर्मगुरु एवं समाजसेवी शिवराम यादव धर्मदास जी ने समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर बल दिया। वहीं गुजरात से आए रमेश भाई पेंटर एवं महेंद्र सिंह जी ने समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता बताई।



मध्य प्रदेश से राम सिंह जी उठावत वाले, नारायण सिंह जी, गुना जिले से नवल सरपंच साहब, रोडमल जी, सुवासरा क्षेत्र से मंत्री शंकरलाल उदाखेड़ी, प्रकाश जी, रमेश जी तथा डॉ. साहब सहित अनेक समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की वर्तमान चुनौतियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता एवं युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि बंजारा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और वर्तमान समय में समाज को शिक्षा एवं संगठन के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। सम्मेलन में समाज के अधिकारों, सामाजिक उत्थान तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।

अखिल भारतीय बंजारा सेना मध्य प्रदेश के प्रवक्ता एवं जन जागृति समाचार के मनासा तहसील संवाददाता किशोर सरिया ने बताया कि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक