ढाबला पिपलोन की कावड़ यात्रा में शामिल हुईं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तंवर
आगर मालवा। ढाबला पिपलोन के समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित पावन कावड़ यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी आगर-मालवा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तंवर शामिल हुईं। उन्होंने कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों की सेवा, स्वागत एवं सत्कार में सहभागिता निभाई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तंवर ने बाबा बैजनाथ से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
Comments
Post a Comment