मध्य प्रदेश प्रेस क्लब ने उज्जैन जिले में की नई नियुक्तियां, दीपक यादव बने जिला अध्यक्ष
रिपोर्ट (रघुवीर सिंह पंवार )
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब ने उज्जैन जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। दीपक यादव जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह राजपूत जिला संगठन महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई।
उज्जैन। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के संगठनात्मक विस्तार और पत्रकार हितों को मजबूती देने की दिशा में उज्जैन जिले में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन आनंद जी जोशी के मुख्य आतिथ्य में तथा उज्जैन संभाग के एक वर्ष के कुशल नेतृत्वकर्ता अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बेस के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सौभाग्य सिंह ठाकुर, महावीर तपोभूमि के ट्रस्टी एवं विश्व हिंदू परिषद उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री अशोक जैन ‘चायवाला’ सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दीपक यादव बने उज्जैन जिला अध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के उज्जैन जिला संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें श्री दीपक यादव को उज्जैन जिला अध्यक्ष, श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत को जिला संगठन महासचिव, श्री रवि जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री अर्जुन पटेल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने, जिले के पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पत्रकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी दी गई। नियुक्तियों की घोषणा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य लोगों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी श्री अशोक राव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सचिन गोयल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता श्री राकेश पंड्या, वरिष्ठ पत्रकार श्री जितेंद्र दुबे, वरिष्ठ श्री हुकुमचंद जी बल्दिया तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री सचिन कासलीवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तथा आम जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकार संगठनों को मजबूत एवं सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है।
उज्जैन संभाग के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में उज्जैन शहर अध्यक्ष श्री मनोज उपाध्याय, उज्जैन संभाग के संगठन प्रमुख महासचिव श्री नरेंद्र अग्रवाल जैन, संभाग प्रेस क्लब संरक्षक श्री रामलाल भावसार, तराना के वरिष्ठ पत्रकार श्री आरिफ खान, वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश वशिष्ठ, संभाग जिला उपाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह भदोरिया, संभाग संगठन सचिव श्री जावेद हुसैन, संगठन मंत्री श्री जितेंद्र गरासिया, शहर उपाध्यक्ष श्री राजेश शास्त्री, जिला सचिव श्री युवराज सिंह ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष श्री कृष्णकांत जोशी, संभाग सचिव श्री जय मंडेरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में शाजापुर जिला मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, उज्जैन संभाग मीडिया प्रभारी श्री हफिज शाह, जिला महामंत्री शाजापुर श्री महेंद्र सोरास्ट्रिया, उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार श्री सैयद अली, तराना के श्री शुभम पंचोली, जिला उपाध्यक्ष श्री शरद शर्मा, नगर महासचिव तथा श्री नूतन गिरी, तराना तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील अध्यक्ष श्री नरेंद्र जायसवाल ‘बब्बू भैया’, युवा मंच सत्संग समिति अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, श्री मनोहर परमार, श्री महेंद्र कटिहार, श्री पुरुषोत्तम चौहान, श्री महेंद्र रामी, श्री लीलाधर, श्री आरती, श्री ओमप्रकाश हरोड़, श्री शिव पहलवान, श्री सुदामा नगर, श्री शमशेर सिंह तोमर, श्री अशोक दुबे सहित कर्मचारी नेता एवं पेंशनर संघ से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश प्रेस क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने, संगठन को जिला एवं संभाग स्तर तक मजबूत करने और समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने की बात कही गई।
उज्जैन जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा को संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हित में सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment