ढोढर में हरियाली अमावस्या पर हुआ वृक्षारोपण, ग्राम पंचायत लगाएगी 1000 पौधे

मुकेश मुछाल, रतलाम जिला ब्यूरो चीफ

रतलाम। जिले के ग्राम ढोढर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम पंचायत ढोढर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढोढर के सरपंच जगदीश माली, सहायक सचिव दीपक राठौर, अध्यापक हरीश कुमार यादव, भेरूलाल मालवीय, वर्दीचंद पाटीदार, बालकृष्ण जोशी, प्रेमसिंह सोलंकी, बद्रीलाल राठौर, निधि गहलोत, हंसा पाटीदार, प्रकाश बगड़ एवं सीमा राठौर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ग्राम ढोढर में लगाए जाएंगे 1000 पौधे

ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश माली ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा इस वर्ष ढोढर में करीब 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत गौशाला, शनि मंदिर, भेरूजी मंदिर परिसर, शासकीय विद्यालय, ग्राम पंचायत परिसर, बाबा रामदेव मंदिर और मंडी प्रांगण सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।

विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पेड़ों के महत्व तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत के इस अभियान से गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ ही लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक