रक्तदान कर अखिल भारतीय बंजारा सेना के प्रवक्ता किशोर सरिया ने पेश की मानवता की मिसाल

 


उज्जैन। नाग पंचमी एवं श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर अखिल भारतीय बंजारा सेना, मध्यप्रदेश के प्रवक्ता किशोर सरिया ने खंडेश्वर महादेव के दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान भी किया और समाज को मानवता तथा सेवा का संदेश दिया।




रक्तदान के बाद किशोर सरिया ने भावुक होकर कहा कि रक्तदान करने से उन्हें बेहद खुशी और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे को शुगर की समस्या थी और उस समय रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समय पर रक्त नहीं मिल पाया था। दुर्भाग्यवश उनका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है। इसी पीड़ा को उन्होंने संकल्प में बदलते हुए रक्तदान किया, ताकि भविष्य में किसी दूसरे बच्चे या जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े।


उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। उनका बच्चा आज उनके साथ नहीं है, लेकिन वे आगे भी जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होगी, अपनी क्षमता के अनुसार रक्तदान और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

किशोर सरिया का यह प्रयास नाग पंचमी जैसे पावन पर्व पर धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा की भावना को भी दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

 


इस अवसर पर खंडेश्वर महादेव के दर्शन और रक्तदान के माध्यम से सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया गया।

जन जागृति समाचार, उज्जैन

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक