मनावर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने की शिरकत
मनावर | रिपोर्ट : राजू देवड़ा, विधायक मीडिया प्रभारी
विशाल आमसभा के बाद निकली भव्य रैली, बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग हुए शामिल
मनावर। विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर मनावर नगर में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने शिरकत की। इस अवसर पर मनावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में युवा शक्ति, मातृशक्ति एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मनावर नगर की अनाज मंडी में आयोजित विशाल आमसभा से हुई। इसके बाद नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
बस स्टैंड एवं गांधी चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ के नेतृत्व में विधायक डॉ. हीरालाल अलावा का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपराओं एवं अधिकारों के संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुकेश पाटीदार जोतपुर, हरीश खंडेलवाल, संतोष काकरेचा, लोकेश पाटीदार करोली, इकबाल बोहरा, लक्ष्मी जाट, रविन्द्र पाटीदार, दिलीप पटेल, अख्तर बी, जया वानखेड़े, निरंजन डावर, राहुल वर्मा, रूपेश जौहरी, आशीष पाटीदार, ऋषभ कीमती, संतोष पाटीदार, अरुण गर्ग, हर्ष बड़ोदिया, निधि जाट, मुकेश शिवदे, दिलीप सिंघार, अनिल मकवाना, जयदीप शर्मा, विपुल पाटीदार, योगेश जख्मी, दिनेश ठाकुर, अदनान बोहरा, विजय पाटीदार, आजम खान, मानसिंग दादा, विष्णु पाटीदार, भगवान भाई टोंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
Comments
Post a Comment