Posts

Showing posts from December, 2025

एमपी ई-सेवा पोर्टल: घर बैठे सरकारी सेवाओं की नई डिजिटल क्रांति

Image
 डिजिटल मध्यप्रदेश की ओर एक मजबूत कदम MP e-Seva Portal क्या है? जानिए कैसे मध्यप्रदेश सरकार का यह पोर्टल घर बैठे 56 विभागों की 1700+ सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर देता है। आज का युग डिजिटल है। तकनीक ने हमारे जीवन को आसान, तेज और पारदर्शी बना दिया है। बैंकिंग से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर व्यापार तक हर क्षेत्र में डिजिटल सेवाएं आम लोगों की सुविधा बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में  मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं मोबाइल एप की शुरुआत की है। यह पोर्टल राज्य शासन की एक महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य है—नागरिकों को घर बैठे सभी शासकीय सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर एमपी ई-सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पहल न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, बल्कि नागरिकों और शासन के बीच विश्वास को भी मजबूत करेगी। एमपी ई-सेवा पोर्टल क्या है? एमपी ई-सेवा पोर्टल एक एकीकृत डिजिटल नागरिक सेवा मंच है, जहां राज्य शासन के विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही डिज...

उज्जैन आने वाले श्रद्धालु सिर्फ मेहमान नहीं, महाकाल के अतिथि हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव | सिंहस्थ-2028 होगा भव्य और ऐतिहासिक

Image
श्रद्धालु नहीं, महाकाल के स्वयं आमंत्रित अतिथि हैं कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य, विधायक, महापौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालु केवल मेहमान नहीं, बल्कि स्वयं महाकाल द्वारा आमंत्रित अतिथि हैं। ऐसे में उनके स्वागत, सत्कार और व्यवस्थाओं में केवल सुविधा ही नहीं, संवेदना और आत्मीयता भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों में ही 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। यह उज्जैन की आध्यात्मिक शक्ति और वैश्विक पहचान का प्रमाण है। उज्जैन केवल भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन चुका है। सिंहस्थ-2028 : सरकार, प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज तीनों मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और सुविधाओं का विशेष ध्यान रख...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दो NSS विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष देंगे प्रस्तुति

Image
  उज्जैन। चयनित NSS स्वयंसेवक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के दो स्वयंसेवकों का चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026 के लिए हुआ है। ये दोनों विद्यार्थी 12 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह उपलब्धि पहली बार विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली है, जिससे न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरा मध्य प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित NSS स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के समन्वयक  डॉ. शेखर मैदमवार ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार चौरसिया (एम.ए. योग), एनएसएस ओपन इकाई, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने “फिट भारत–हिट भारत” विषय पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। निशित सिंह श्रीमाल , भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय, जावरा (विश्वविद्यालय से संबद्ध) का चयन “विकसित भारत के लिए भारत की सॉफ्ट पावर: सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक प्रभाव” विषय पर हुआ है। दोनों विद्यार्थी क...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण

Image
  भोपाल | रविवार, 28 दिसंबर 2025 | मालवा के गांधी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। स्व. पांडेय को उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान के कारण “मालवा का गांधी” कहा जाता है। यह प्रतिमा जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित की गई है। 🌸 अतिथियों का पारंपरिक स्वागत कार्यक्रम के दौरान जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सभी अतिथियों का साफा पहनाकर और पुष्पहार अर्पित कर स्वागत किया। पांडेय परिवार के सदस्यों ने भी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। 🏛️ गरिमामय समारोह में कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित ग्राम सुजापुर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर , उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा , नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय , प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल , मंदसौर–जावरा–...

मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र संबंध: संस्कृति और चेतना की साझा विरासत

Image
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबंध केवल भौगोलिक नहीं , बल्कि संत परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सुधार की साझी विरासत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह बात जबलपुर स्थित महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह को इंदौर से वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच विचार, संस्कार और संस्कृति की ऐसी मजबूत कड़ी है, जिसने समाज को दिशा देने का कार्य किया है। महाराष्ट्र शिक्षण मंडल: शिक्षा के क्षेत्र में 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा वर्ष 1926 में स्थापित महाराष्ट्र शिक्षण मंडल ने आजादी से पहले और बाद में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह संस्था केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरूकता और चरित्र निर्माण का केंद्र बनी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों से प्रेरित पेशवा, होलकर, शिंदे और गायकवाड़ वंशों ने मध्यप्रदेश की संस्कृति और प्रशासन को मजबूत किया। नई शिक्षा नीति: मध्यप्रदेश बना अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

जीवन सिंह शेरपुर का तीसरा दल: मध्यप्रदेश की राजनीति में नया विकल्प या नई बहस?

Image
राजपूत राजनीति MP, नया राजनीतिक विकल्प  जीवन सिंह शेरपुर का तीसरा दल: सवाल भी, संभावना भी मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सामाजिक नेता जीवन सिंह शेरपुर द्वारा तीसरा दल बनाने की बात सामने आते ही लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। क्या यह पार्टी सफल होगी? कैसे काम करेगी? कौन-कौन नेता और वर्ग इसके साथ आएंगे? इन तमाम सवालों के बीच एक बात निर्विवाद रूप से सामने आती है कि मध्यप्रदेश में जीवन सिंह शेरपुर से अधिक भीड़ एकजुट करने की क्षमता किसी अन्य सामाजिक नेता में फिलहाल नहीं दिखती । rsp भीड़ क्यों जुटती है? यह संकेत क्या देता है रतलाम, उज्जैन, भोपाल और हाल ही में हरदा—इन सभी स्थानों पर जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में लाखों लोगों का एकत्र होना केवल संयोग नहीं है। आंदोलनों के तत्काल परिणाम क्या रहे, यह बाद की बात है, लेकिन बार-बार इतनी बड़ी भीड़ जुटना इस बात का संकेत है कि समाज, विशेषकर राजपूत समाज, नेतृत्व और बदलाव चाहता है । राजपूत युवा वर्ग स्पष्ट रूप से एक योग्य, मुखर और निर्णायक नेतृत्व की तलाश में है। इस शून्य को भरने की क्षमता अगर किसी में दिखत...

भारतीय कलाकार संघ का जिला स्तरीय कलाकार महासम्मेलन सम्पन्न, शुजालपुर में 200 से अधिक कलाकार सम्मानित

Image
 शुजालपुर में भारतीय कलाकार संघ का कलाकार महासम्मेलन, 200+ कलाकारों को मिला सम्मान भारतीय कलाकार संघ द्वारा कलाकार सम्मान (शुजालपुर)। शुजालपुर में कलाकार महासम्मेलन सम्पन्न  नगर के  सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जटाशंकर महादेव मंदिर प्रांगण में भारतीय कलाकार संघ जिला शाजापुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कलाकार महासम्मेलन का आयोजन का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन अंकुर पेंटर, (राष्ट्रीय संयोजक) भारतीय कलाकार संघ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश जेर  (कार्यवाहक अध्यक्ष), शिवम यादव (प्रवक्ता), गुलाब परमार (संगठन मंत्री), दीपक पचोर (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुरेश नामदेव (प्रचारक), आर्टिस्ट पालन ( प्रदेश अध्यक्ष यूपी), सुनील सेट्टी भैया, (अध्यक्ष म.प्र. ) एवं मध्य प्रदेश कार्यकारिणी के साजन पेंटर , राकेश नाथ योगी मौजूद रहे। इस समारोह में न केवल स्थापित कलाकारों को कला की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा जिले के 200 से अधिककलाकार सम्मान समारोहकलाकार सम्मान समारोह कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट चित्रकारी और मूर्तिकला के लिए सम्मानित किया गया। कलाकार महासम्मेलन ...

उज्जैन में फिल्म ‘राहु-केतु’ के गीत ‘किस्मत की चाबी’ का भव्य लॉन्च, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे मुख्य अतिथि

Image
  उज्जैन | सोमवार, 22 दिसंबर 2025  उज्जैन में सोमवार रात फिल्म ‘राहु-केतु’ के चर्चित गीत ‘किस्मत की चाबी’ का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 🎤 नशे के खिलाफ मजबूत संदेश देता है गीत : मुख्यमंत्री Anti Drug Awareness Film Song Kismat Ki Chabi Song Launch Ujjain मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह उज्जैन नगरी के लिए गर्व का विषय है कि फिल्म राहु-केतु के गीत की लॉन्चिंग यहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह गीत नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनेगा।Anti Drug Awareness Film Song मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों की सीमाओं से मदिरा दुकानों को बाहर करने का निर्णय लिया है, जो नशामुक्त समाज की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 🌟 कलाकारों का सम्मान, दीप प्रज्वलन...

नीमच जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान: 83 क्लस्टर पंचायतों में आज से विशेष राजस्व शिविर, राजस्व प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण

Image
  नीमच | रविवार, 21 दिसम्बर 2025  रिपोर्ट ( प्रभु सिंह ) नीमच जिले में आमजन, किसानों एवं ग्रामीणों की वर्षों से लंबित राजस्व समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और प्रभावी पहल की है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जिले भर में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रशासन की सीधी पहुंच बनाना और राजस्व से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। 22 दिसंबर से 6 जनवरी तक 83 क्लस्टर पंचायतों में विशेष शिविर जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक जिले की 83 क्लस्टर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में भूमि से संबंधित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को तहसील एवं जिला मुख्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ इन विशेष शिविरों में निम्नलिखित राजस्व मामलों का ...

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी: ‘शून्य से शतक’ कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण को किया गया नमन

Image
  भोपाल/इंदौर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर इंदौर में ‘शून्य से शतक’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन , राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। अटल जी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार थे : उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और मिशन थे। उनके आदर्श, सुशासन की सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, दिल्ली मेट्रो, नए राज्यों का गठन और पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे निर्णयों ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। अटल जी का जीवन एक प्रेरणादायक ग्रंथ : राज्यपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्व. अटल जी का जीवन एक ऐसे ग्रंथ की तरह है, जिसका हर पन्ना नैतिकता, उत्कृष्टता और राष्ट्रधर...

घट्टिया विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत "जीएसटी महाबचत उत्सव" का आयोजन

Image
  घट्टिया।  आज घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत द्वारा विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत "जीएसटी महाबचत उत्सव" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना एवं जीएसटी से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष डॉ. भगवानसिंह सिंह पंवार ने की। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुँवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र सिंह सोलंकी , दीदी यशोदा बैरागी , जनपद पंचायत सीईओ मुझलता जी , जनपद सदस्य श्री मंगल सिंह रलाइति , श्री भंवरलाल गोयल , श्री मेहबान जी एवं श्री बल्लू मंसूरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीएसटी महाबचत उत्सव के माध्यम से आम नागरिकों, व्यापारियों और हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे न के...

विश्व ध्यान दिवस पर लालघाटी थाना शाजापुर में ध्यान प्रशिक्षण

Image
  शाजापुर। दीपक मालवीय की रिपोर्ट    विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड शाजापुर के परामर्शदाता महेंद्र वर्मा द्वारा लालघाटी थाना शाजापुर में पुलिस स्टाफ के लिए ध्यान प्रशिक्षण एवं सामूहिक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हार्टफुलनेस संस्था के वालंटियर के रूप में जन अभियान परिषद के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता महेंद्र वर्मा ने सरल शब्दों में ध्यान के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज की तेज़ रफ्तार और भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति शारीरिक परिश्रम तो बहुत करता है, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की अनदेखी कर देता है। लगातार तनाव, चिंता और थकान के कारण अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। ऐसे समय में योग और मेडिटेशन जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान करने से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और कार्यक्षमता में सुधार होता है। ध्यान व्यक्ति को मानसिक संतुलन प्रदान करता है, जिससे दैनिक जीवन के तनाव को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। ध्यान सत्र के दौरान लालघाटी थाना के समस्त स्टाफ ने शांत वातावरण में...

21 दिसंबर विश्व ध्यान दिवस: काकरिया गांव में ध्यान शिविर, ग्रामीणों को मिला मानसिक शांति का संदेश

Image
 कालापीपल से दीपक मालवीय की रिपोर्ट     कालापीपल     विश्व ध्यान दिवस पर दिनांक 21/12/2025  सर्व जनहित समाज एवं जन कल्याण सेवा समिति डांडिया खेड़ी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला शाजापुर ब्लॉक कालापीपल के सेक्टर क्रमांक 03 नादनी के ग्राम काकरिया में  सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया एवं विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान आयोजित किया गया जिसमें इन विषयों के बारे में ग्रामीणों को एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को बताया गया  1. ध्यान क्या है?: ध्यान एक प्रक्रिया है जिसमें हम अपने मन को एकाग्र करते हैं और अपने भीतर की शांति को महसूस करते हैं। 2. ध्यान के लाभ: ध्यान करने से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है, और आंतरिक शांति मिलती है। 3. ध्यान के लिए समय: सुबह या शाम को ध्यान करना सबसे अच्छा होता है। 4. ध्यान के लिए स्थान: शांत और आरामदायक स्थान चुनें। 5. ध्यान की मुद्रा: सुखासन या पद्मासन में बैठें। 6. आँखें बंद करें: आँखें बंद करके साँसों पर ध्यान केंद्रित करें। 7. साँसों पर ध्यान: साँस लेते समय "साँस अंदर" और साँस छोड़ते समय "साँस बाहर" कहें। 8....

उज्जैन में रक्तदान शिविर का आयोजन: डीसी नोवले कंपनी के कर्मचारियों ने किया 20 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान

Image
  उज्जैन में रक्तदान शिविर का आयोजन: डीसी नोवले कंपनी के कर्मचारियों ने किया 20 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान उज्जैन |  मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण शुक्रवार को उज्जैन में देखने को मिला, जब रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उज्जैन के मार्गदर्शन में डीसी नोवले स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड, विक्रम नगर उद्योगपुरी, उज्जैन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 20 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर सफल यह रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय उज्जैन के ब्लड बैंक के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  चिकित्सकीय टीम और रेड क्रॉस का महत्वपूर्ण योगदान रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की डॉ. संगीता गुप्ता, राजेश सिसो...

एक बगिया मां के नाम परियोजना: बड़नगर में हितग्राहियों का प्रशिक्षण, बागवानी से बढ़ेगी आय

Image
 एक बगिया मां के नाम परियोजना: बड़नगर में हितग्राहियों को मिला प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बागवानी की ओर बढ़ा कदम उज्जैन | , 20 दिसम्बर 2025 |  महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही “एक बगिया मां के नाम” परियोजना के अंतर्गत उज्जैन जिले की जनपद पंचायत बड़नगर में लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यशाला में शामिल हितग्राहियों को पौधरोपण की सही विधि, पौधों की सुरक्षा, जल संरक्षण, जलकुंड निर्माण तथा ड्रिप इरिगेशन प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि सीमित संसाधनों में भी किस तरह बगिया विकसित कर बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। मनरेगा से जुड़ी है यह महत्वाकांक्षी परियोजना “एक बगिया मां के नाम” परियोजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगा...