सुनील चौहान बने भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा 8 सितंबर 2026 को की गई। कार्यकारिणी में बेरछा निवासी श्री सुनील चौहान को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम, संभाग प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जिला प्रभारी श्री विवेक जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय एवं अ.ज.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द डामर की सहमति से की गई।
सुनील चौहान की नियुक्ति पर खुशी
श्री सुनील चौहान को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर के बाद इष्ट मित्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि श्री चौहान पार्टी संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जनजाति समाज के बीच संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Comments
Post a Comment