मोहन बड़ोदिया में बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए लगाया जागरूकता शिविर

 संवाददाता - हरीश नागर

मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर। बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोहन बड़ोदिया द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव जागरूकता शिविरमें  10 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत कार्यालय मोहन बड़ोदिया में आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, खाता नंबर या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील

 साइबर फ्रॉड से बचाव जागरूकता शिविरमें  बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि बैंक कभी भी फोन पर OTP, ATM PIN या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के पास संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज या लिंक आता है तो उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तत्काल बैंक शाखा को दें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

ये लोग रहे मौजूद

जागरूकता शिविर में पत्रकार हरीश नागर, श्री कमलेश पाठक, सुनील शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव श्री अर्जुन सिंह चौहान, श्री सुरेश जी बरेठा, भोला पाटीदार, बैंक पदाधिकारी श्री शुभम बरेठा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक