माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
![]() |
| माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम उज्जैन |
उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड उज्जैन, जिला उज्जैन द्वारा विकासखंड स्तरीय माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
माटी गणेश निर्माण का दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण
![]() |
| मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जय दीक्षित, जिला समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं विशेष अतिथि व प्रशिक्षक श्री अरविंद शर्मा, अध्यक्ष कृष्ण सुरभि सेवाश्रम समिति मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि श्री जय दीक्षित ने कहा कि माटी गणेश का निर्माण हमारी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुंदर पहल है। गणेश उत्सव को प्रकृति के अनुकूल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता इस संदेश को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।
मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण
अरुण व्यास, विकासखंड समन्वयक ने प्रशिक्षण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माटी गणेश निर्माण से पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों में रचनात्मकता, स्वावलंबन और भारतीय संस्कृति के प्रति भाव जागृत होता है। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं, समितियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक रूप देने का आह्वान किया।
प्रशिक्षक श्री अरविंद शर्मा ने प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्राकृतिक सामग्री के उपयोग तथा पर्यावरण हितैषी गणेश उत्सव के महत्व की जानकारी देते हुए प्रतिमा निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को समझाया।
विभिन्न संस्थाओं और समितियों ने लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था से शीतल कुमार शर्मा, सुनील बारोड, कुलदीप राजपुरोहित, पूजा चौहान, खुशी जाटवा, माही जाटवा एवं परामर्शदाता अर्पित रावल सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद के विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला सीखी।
![]() |
| माटी गणेश प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागी |
कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक प्रजापति ने किया तथा आभार श्री सुनील बारोड ने व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment