ग्राम जतावा में आज एक दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को कथा का मिलेगा लाभ

 संवाददाता - हरीश नागर

जतावा। ग्राम जतावा में गुरुवार 10 सितंबर 2026 को भंडारे के उपलक्ष्य में एक दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ किया जा रहा है। कथा को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा का वाचन पुरुषोत्तम जी नागर, जीरापुर वाले के मुखारविंद से किया जाएगा। उनके द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, धर्म, सदाचार और जीवन में अच्छे कर्मों के महत्व से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

भंडारे के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही कथा

पुरुषोत्तम जी नागर, जीरापुर वाले
पुरुषोत्तम जी नागर, जीरापुर वाले 


ग्राम जतावा में  श्रीमद् भागवत कथा आयोजित पर धार्मिक कार्यक्रम भंडारे के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। एक दिवसीय कथा के आयोजन को लेकर आयोजन समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

धर्म प्रेमियों से कथा में पहुंचने का आग्रह

आयोजन समिति की ओर से सभी धर्म प्रेमी नागरिकों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा का श्रवण करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

ग्राम में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने के लिए उत्सुक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक