सेवगढ़ से दिल्ली बंजारा एकता संकल्प यात्रा का दाहोद (गुजरात) में भव्य स्वागत
दाहोद (गुजरात)। सेवगढ़ से दिल्ली के लिए निकली बंजारा एकता संकल्प यात्रा का गुजरात के दाहोद जिले में अखिल भारतीय बंजारा सेना एवं अखिल भारतीय 84 महासंघ के पदाधिकारियों और समाजजनों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत अवसर पर समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया गया।
स्वागत समारोह में अखिल भारतीय बंजारा सेना के दाहोद जिला अध्यक्ष रमेश पेंटर जाटवा ने कहा कि बंजारा समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। समाज को शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की यात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश बंजारा सेना के प्रवक्ता किशोर सरिया, राम सिंह यादव, विष्णु भाई, डॉ. साहब, रमेश, प्रकाश भाई, पवन पालीवाल, गोरेलाल चनोदिया, गोरेलाल जाटवा, रमन भाई, महेंद्र डॉक्टर सहित अखिल भारतीय 84 महासंघ की पूरी टीम और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बंजारा समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। यात्रा में शामिल सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल अभियान की सफलता की कामना की गई।
समारोह के अंत में उपस्थित समाजजनों ने बंजारा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा यात्रा को अपनी शुभकामनाओं के साथ आगे के लिए रवाना किया।
Comments
Post a Comment