भाजपा उज्जैन ग्रामीण में नई नियुक्तियां, गजेन्द्र परमार बने जिला मीडिया प्रभारी, मुकेश गांधी को मिली आईटी संयोजक की जिम्मेदारी
उज्जैन, 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला उज्जैन ग्रामीण संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के तहत श्री गजेन्द्र परमार को जिला मीडिया प्रभारी तथा श्री मुकेश गांधी को जिला आईटी विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, प्रदेश आईटी संयोजक श्री हितेश नागदेव, संभाग प्रभारी डॉ. लता वानखेड़े एवं जिला प्रभारी श्रीमती बबीता परमार की सहमति से की गई हैं।
जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में उनका अनुभव और समर्पण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि नए दायित्वों के साथ दोनों पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और पार्टी के मीडिया एवं आईटी तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अहम योगदान देंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
मुख्य बिंदु
- भाजपा उज्जैन ग्रामीण में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां।
- गजेन्द्र परमार बने जिला मीडिया प्रभारी।
- मुकेश गांधी को बनाया गया जिला आईटी विभाग संयोजक।
- जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने दोनों को दी शुभकामनाएं।
- संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस।
Comments
Post a Comment