5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 5वीं में 80% और 8वीं में 74% विद्यार्थी हुए पास

 भोपाल, 7 जुलाई। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (स्कूल शिक्षा विभाग) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।



राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पुनः परीक्षा में कक्षा 5वीं के 80.42 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं के 74.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। वहीं मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुनः परीक्षा के परिणामों को मिलाकर इस वर्ष कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं संस्था प्रमुख भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।



16 से 23 जून तक हुई थी पुनः परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र ने 16 से 23 जून 2026 के बीच कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा आयोजित की थी। इसमें प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 71,548 और कक्षा 8वीं के 76,274 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।

शासकीय, अशासकीय और मदरसों का परिणाम

कक्षा 5वीं

  • शासकीय विद्यालय: 46,665 में से 36,217 विद्यार्थी उत्तीर्ण
  • अशासकीय विद्यालय: 24,302 में से 20,971 विद्यार्थी उत्तीर्ण
  • मदरसे: 581 में से 352 विद्यार्थी उत्तीर्ण

कक्षा 8वीं

  • शासकीय विद्यालय: 56,738 में से 40,315 विद्यार्थी उत्तीर्ण
  • अशासकीय विद्यालय: 19,113 में से 15,978 विद्यार्थी उत्तीर्ण
  • मदरसे: 423 में से 268 विद्यार्थी उत्तीर्ण

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

j

विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयों के संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल के माध्यम से अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक