कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में लेकोडा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उज्जैन, 15 मई। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, योजनाओं एवं आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत लेकोडा में कृषक संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
यह भी पड़े -
ritisamachar24x7.blogspot.com/2026/05/blog-post.html">भारती बंजारा सेना ने माखन कछावा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
कार्यक्रम में किसानों को फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया, ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, नरवाई प्रबंधन, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती के लाभ एवं उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को आगामी खरीफ सीजन 2026 के लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि फार्मर आईडी के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता और सरलता से प्राप्त किया जा सकेगा, वहीं ई-टोकन प्रणाली खाद वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व को समझाते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि अत्यधिक रासायनिक खाद के प्रयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है, इसलिए संतुलित एवं वैज्ञानिक पद्धति अपनाना आवश्यक है।
यह भी पड़े -
देश में मानसून की दस्तक: जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगी बारिश, मध्य प्रदेश में 15 से 22 जून के बीच आगमन की संभावना
संगोष्ठी में भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर के वैज्ञानिकों ने सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने, बीज चयन और रोग नियंत्रण के उपाय बताए। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, उज्जैन के विशेषज्ञों ने किसानों को बदलते मौसम के अनुरूप खेती करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव दिए।
कार्यक्रम में कृषि विभाग, आत्मा परियोजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, वैज्ञानिकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और कृषक उपस्थित रहे। किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए शासन की ऐसी पहल को कृषि उन्नति के लिए लाभकारी बताया

Comments
Post a Comment