अपनापन’ केवल पुस्तक नहीं, संगठन और नेतृत्व की कार्यशैली का दस्तावेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 नई पीढ़ी और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी पुस्तक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी बधाई



भोपाल, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ को केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि संगठन, समर्पण, संघर्ष और नेतृत्व की कार्यशैली को समझने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी।

नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य करने के अनेक अनुभव लाखों कार्यकर्ताओं के पास हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का लगभग 35 वर्षों का लंबा साथ विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को इस पुस्तक में साझा किया है, जो कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन देने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने युवा मोर्चा अध्यक्ष, केसरिया वाहिनी के दायित्व, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के अनुभव अर्जित किए हैं। इन अनुभवों का सार पुस्तक में देखने को मिलता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने और इससे प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पुस्तक नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के मूल्यों को समझने में सहायक होगी।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पुस्तक के प्रकाशक प्रभात प्रकाशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए समय और अनुभवों का प्रेरक दस्तावेज है।

नई दिल्ली में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पत्रकार, समाजसेवी और लेखक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक