भारती बंजारा सेना ने माखन कछावा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
उज्जैन। सामाजिक संगठन भारती बंजारा सेना द्वारा माखन कच्छावा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि माखन कछावा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के उत्थान तथा संगठन विस्तार को मजबूती मिलेगी।
भारती बंजारा सेना के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को आगे बढ़ाने और संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माखन कछावा समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Comments
Post a Comment