भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, समर्पण निधि अभियान का हुआ शुभारंभ
उज्जैन | बुधवार
भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
“दीनदयाल जी के विचारों से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी”
जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पीछे पं. दीनदयाल उपाध्याय का संघर्ष, त्याग और वैचारिक समर्पण है।
उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आधार बनाकर भाजपा आज अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनहितैषी योजनाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विचारधारा ही भाजपा की ताकत : किशोर मेहता
वरिष्ठ नेता एवं समर्पण निधि के जिला प्रभारी श्री किशोर मेहता ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों और राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत माता को आराध्य मानकर संगठन को मजबूत किया और देशभर में पार्टी की विचारधारा को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं।
समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ
केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर “समर्पण दिवस” के रूप में समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की गई।
इस अभियान के तहत भाजपा ताजपुर मंडल ने स्वैच्छिक समर्पण निधि संग्रहण का लक्ष्य पहले ही दिन प्राप्त कर लिया। इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने मंडल अध्यक्ष श्री अजय जोशी सहित ताजपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री श्याम शर्मा, कार्यालय प्रमुख श्री सुमेरसिंह कालुहेड़ा, मंडल अध्यक्ष श्री अजय जोशी, श्री अरविंदसिंह सोलंकी, श्री वासुदेव पांडे, श्री रमेश कलेसरिया, श्री रामकिशन प्रजापति, श्री सतीश मालवीय, श्री रतनसिंह उपलाना, श्री रमेश चौधरी, श्री चंपालाल आंजना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment