“सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत के निर्माण का बजट” – जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़

 


उज्जैन।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बड़नगर और नागदा-खाचरोद विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत और आदर्श भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को भी सुनिश्चित करता है। किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग—समाज का कोई भी वर्ग इस बजट से अछूता नहीं है।

भविष्य के स्वर्णिम अवसरों का बजट : डॉ. चौहान

नागदा-खाचरोद विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट भविष्य के स्वर्णिम अवसरों का राजमार्ग है।
उन्होंने कहा कि बजट में चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और इनके लिए पर्याप्त बजट आवंटन किया गया है। यह बजट वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।

हर वर्ग के कल्याण को समर्पित बजट : पंड्या

बड़नगर विधायक श्री जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के विकास और कल्याण को समर्पित है। यह युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है तथा उद्योग विस्तार, रेल सेवाओं के विकास, किसानों के हित, आधुनिकीकरण, सैन्य शक्ति के सुदृढ़ीकरण और मातृशक्ति के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देता है।

प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व मुख्यमंत्री को दी बधाई

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिलेभर में हुए कार्यक्रम सफल

कार्यक्रम के जिला संयोजक श्याम शर्मा ने बताया कि इसी तरह के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम पूरे जिले के विभिन्न मंडलों में भी आयोजित किए गए, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

बड़नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण

जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि बड़नगर में केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण बड़े उत्साह, गंभीरता और सकारात्मक वातावरण में देखा और सुना गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कमलाकुंवर देवड़ा, श्री अंतर सिंह देवड़ा, जिला पदाधिकारी श्री विजय चौधरी, श्री राजेंद्र अवाना, श्री अनिल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अभय टोंग्या, श्री ओपी गहलोत, प्रकाश जैन, अमित राठौड़ सहित वरिष्ठजन, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य व आमजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक