महाशिवरात्रि 2026: उज्जैन में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 14 फरवरी शाम 4 बजे से 16 फरवरी दोपहर 12 बजे तक डायवर्सन लागू
उज्जैन, 13 फरवरी 2026। रिपोर्ट (रघुवीर सिंह पंवार ) महाशिवरात्रि पर्व पर विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्सन प्लान लागू किया है। यातायात डीएसपी श्री दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि 14 फरवरी की शाम 4 बजे से 16 फरवरी दोपहर 12 बजे तक शहर में व्यापक मार्ग परिवर्तन प्रभावी रहेगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन प्रतिबंध, भारी वाहनों का डायवर्सन और अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
🔴 महाशिवरात्रि ट्रैफिक डायवर्सन: किस दिशा से आने वाले वाहन कहां पार्क होंगे?
▶ बड़नगर की ओर से आने वाले वाहन
मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा होते हुए कृषि उपार्जन केन्द्र मैदान (P-10) में पार्क किए जाएंगे।
▶ नागदा की ओर से आने वाले वाहन
साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड होते हुए राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (P-9) में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
▶ आगर की ओर से आने वाले वाहन
मकोडिया आम चौराहा से खाकचौक, जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड (P-8) में पार्क कराए जाएंगे।
आगर से आने वाली बसें व बड़े वाहन चौपाल सागर – उन्हेल नाका – साडू माता की बावड़ी होते हुए P-9 में पार्क होंगे।
▶ मक्सी की ओर से आने वाले वाहन
पांड्याखेड़ी – पाइप फैक्ट्री – मन्नत गार्डन – इंपीरियल होटल के पीछे स्थित पार्किंग (P-3) में पार्किंग रहेगी। यहां से श्रद्धालु लोक सेवा वाहनों द्वारा कर्कराज पार्किंग तक पहुंचेंगे।
▶ देवास और भोपाल से आने वाले वाहन
मारुति शोरूम – पाइप फैक्ट्री – मन्नत गार्डन – इंपीरियल होटल (P-3) में पार्किंग, इसके बाद कर्कराज पार्किंग तक बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
▶ इंदौर की ओर से आने वाले वाहन
इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान, मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल (P-3) में पार्किंग की जाएगी।
🚛 भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्सन
-
इंदौर से नागदा/आगर/मक्सी जाने वाले भारी वाहन तपोभूमि – बड़नगर बायपास से डायवर्ट होंगे।
-
मक्सी से देवास/इंदौर जाने वाले वाहन श्री सिंथेटिक्स – पांड्याखेड़ी – सैफी पेट्रोल पंप – नरवर बायपास – तपोभूमि मार्ग से जाएंगे।
-
नागदा/उन्हेल से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज – धर्मबडला – बदनावर फोरलेन से इंदौर/देवास/भोपाल की ओर मोड़े जाएंगे।
⛔ इन मार्गों पर पूर्ण वाहन प्रतिबंध
14 फरवरी शाम 4 बजे से निम्न क्षेत्रों में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा:
-
हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा
-
हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन मार्ग
-
जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा व चारधाम पार्किंग
-
शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट व दानीगेट
-
भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट
-
दौलतगंज से लोहे का पुल
-
कंठाल चौराहा से छत्री चौक
-
तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग
-
दानीगेट से गणगौर दरवाजा हरसिद्धि पाल
-
के.डी. गेट से टंकी चौराहा
-
भार्गव तिराहा से कमरी मार्ग
🅿 विस्तृत पार्किंग व्यवस्था
🔹 प्रमुख पार्किंग स्थल
-
प्रशांति धाम
-
इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान
-
इंपीरियल गार्डन
-
मन्नत गार्डन
-
हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे (VIP)
-
कर्कराज पार्किंग
-
गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि
-
कार्तिक मेला ग्राउंड
-
वीर दुर्गादास राठौर छत्री ग्राउंड
-
कृषि उपार्जन केन्द्र
🏍 दो-पहिया वाहन पार्किंग प्लान
-
इंदौर/देवास/मक्सी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन जंतर-मंतर – लालपुल टर्निंग से कर्कराज पार्किंग में पार्क होंगे।
-
बड़नगर/नागदा से आने वाले दोपहिया वाहन क्षत्रीय तेली समाज मैदान एवं गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि पर पार्क किए जाएंगे।
🚗 पार्किंग से निकास मार्ग
-
कर्कराज पार्किंग से निकलने वाले वाहन लालपुल – चिंतामण ब्रिज – सिंहस्थ बायपास से बाहर जा सकेंगे।
-
हरिफाटक होटल के पीछे पार्किंग से वाहन वाकणकर ब्रिज – दाउदखेड़ी – सिंहस्थ बायपास से निकलेंगे।
-
हरिफाटक ब्रिज के नीचे से वाहन नीलगंगा – शास्त्री नगर – नानाखेड़ा मार्ग से बाहर जाएंगे।
🚨 श्रद्धालुओं से अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें, यातायात निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश का प्रयास न करें।
महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने लोक सेवा वाहनों की व्यवस्था भी की है, जिससे पार्किंग से मंदिर तक आवागमन सहज हो सके।

Comments
Post a Comment