बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन’ बना मध्यप्रदेश

 ट्रेवल + लीजर इंडियाज बेस्ट अवॉर्ड्स-2025 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

भोपाल | रविवार, 14 दिसंबर 2025 



अतुल्य भारत का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध जैव-विविधता, घने वनों और विश्व-स्तरीय वन्यजीव अनुभवों के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। प्रतिष्ठित ‘ट्रेवल + लीजर इंडियाज बेस्ट अवॉर्ड्स-2025’ में मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन’ के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य (ITC Maurya) के नन्दिया गार्डन्स में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह अवॉर्ड्स का 14वां संस्करण है, जिसमें मध्यप्रदेश को “Heart of India’s Wildlife Experiences” के रूप में देशभर में पहचान मिली है।

वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की जीत: राज्य मंत्री श्री लोधी

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन’ का अवॉर्ड मिलना अत्यंत गौरव का विषय है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि प्रकृति ने मध्यप्रदेश को खुले हाथों से संवारा है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने इस धरोहर को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहेजा है।”
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पर्यटन विभाग, वन विभाग और सभी प्रकृति प्रेमियों के सामूहिक प्रयासों को समर्पित है।

सस्टेनेबल टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा: एसीएस श्री शुक्ला

अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति, गृह एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व श्री शिव शेखर शुक्ला ने इसे प्रदेश की दूरदर्शी पर्यटन नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की ‘कंजर्वेशन-लेड टूरिज्म’ (संरक्षण आधारित पर्यटन) नीति की सफलता को रेखांकित करता है।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें जंगल की जैव-विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का जिम्मेदार, संवेदनशील और यादगार अनुभव देना है। यह पुरस्कार हमें और अधिक प्रतिबद्धता के साथ सस्टेनेबल टूरिज्म की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।”

मध्यप्रदेश में कन्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना जैसे राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों ने प्रदेश को देश-विदेश में वन्यजीव पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश की वन्यजीव संरक्षण प्रतिबद्धता और पर्यटन विकास के संतुलित मॉडल की राष्ट्रीय मान्यता है।



बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश, Travel + Leisure India Best Awards 2025, MP Wildlife Tourism, मध्यप्रदेश पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण, सस्टेनेबल टूरिज्म MP, कन्हा बांधवगढ़ पेंच, Heart of India Wildlife

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक