उन्हेल में संभागीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न

 सिंहस्थ 2028 को लेकर संभागीय पत्रकारों से सहयोग का आह्वान

उन्हेल | 14 दिसंबर 2025

मालवांचल उन्हेल प्रेस क्लब सोसायटी द्वारा रविवार को संभागीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन राज सजन मांगलिक परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उज्जैन प्रेस क्लब के नव-नियुक्त अध्यक्ष नन्दलाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सतीश मालवीय ने की।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संभागीय जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार राठौर, विशाल सिंह हाडा, उदय सिंह चंदेल, भूपेंद्र दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, कैलाश सनोलिया, धर्मेन्द्र भाटी, भेरूलाल टांक, पंकज मारू, शंकर पटेल, बालू खींची, शांतिलाल हलकारा, राजकुमार जैन, राजेंद्र राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और नागरिकों का सम्मान

मालवांचल प्रेस क्लब सोसायटी उन्हेल द्वारा संभाग स्तरीय पत्रकारों एवं सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सतीश मालवीय ने कहा कि पहले के समय की पत्रकारिता प्रमाणिकता और जिम्मेदारी की मिसाल थी। आज के पत्रकारों को उसी सत्यनिष्ठा से सीख लेते हुए कार्य करना चाहिए और भ्रामक समाचारों से बचना चाहिए

सिंहस्थ 2028 में पत्रकारों की भूमिका अहम

संभागीय जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार राठौर ने सिंहस्थ 2028 को लेकर पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान लगभग 70 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है और इस विशाल आयोजन की सकारात्मक छवि निर्माण में पत्रकारों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी

ग्रामीण पत्रकारों को अधिमान्यता दिलाने की मांग



इस अवसर पर मध्यप्रदेश अधिमान्यता पत्रकार कैलाश सनोलिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बड़ी संख्या में पत्रकार रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्मल सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय कुंडल, संरक्षक चेनसिंह रघुवंशी, दिनेश सोलंकी, अविनाश उपाध्याय, सचिव धर्मेन्द्र चौधरी, गोविंद सलित्रा, राजेंद्र जैन, दीपक पाल, सूरज गौड़, शुभम सोलंकी, दिलीप परमार, मयूर जैन, भारत आंजना, पदम मालवीय, सतीश सोनी, अनिल कपासिया, राहुल शर्मा, रोहित सांखला, पवन बंबोरिया, नारायण सेकवाडीया, प्रियंका माली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष अतुल उपाध्याय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्मल सोलंकी ने माना।



उन्हेल पत्रकार मिलन समारोह, मालवांचल प्रेस क्लब उन्हेल, संभागीय पत्रकार सम्मेलन, सिंहस्थ 2028 समाचार, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नन्दलाल यादव, विधायक सतीश मालवीय, ग्रामीण पत्रकार अधिमान्यता, उन्हेल न्यूज

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक