राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुना के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा— ऊर्जा संरक्षण में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

भोपाल | रविवार, 14 दिसम्बर 2025 



राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। म्याना रेलवे स्टेशन को यह सम्मान ट्रांसपोर्ट कैटेगरी (रेलवे स्टेशन) में बेस्ट परफॉर्मिंग यूनिट के रूप में प्रदान किया गया।

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए म्याना रेलवे स्टेशन द्वारा 9 हजार 687 यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत की गई, जिसके चलते यह राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने म्याना रेलवे स्टेशन के सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “प्रदेश के म्याना रेलवे स्टेशन ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।”

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पूरी सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा दक्षता के ऐसे प्रयास आने वाले समय में प्रदेश को ग्रीन और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में और आगे ले जाएंगे।

म्याना रेलवे स्टेशन की यह सफलता न केवल गुना जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करेगी।


म्याना रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुना समाचार, ऊर्जा संरक्षण, मध्यप्रदेश रेलवे स्टेशन, National Energy Conservation Award, Energy Saving Railway Station

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक