उज्जैन में पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण: संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने दिए सुधार के निर्देश
उज्जैन | शनिवार, 28 फरवरी 2026, Ujjain । भारत सरकार के संयुक्त सचिव Pankaj Kumar ने दो दिवसीय दौरे पर उज्जैन जिले के पीएम श्री स्कूलों का व्यापक निरीक्षण किया। गुरुवार और शुक्रवार को हुए इस दौरे में उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और डिजिटल सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। संयुक्त सचिव ने पीएम श्री कन्या दशहरा मैदान, पीएम श्री कन्या नागदा और पीएम श्री नवोदय विद्यालय बुरानाबाद सहित प्रमुख विद्यालयों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और कक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर उन्होंने पीएम श्री योजना के उद्देश्यों पर चर्चा की। शौचालयों को ‘स्मार्ट’ बनाने और भूमि उपयोग पर जोर संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने विशेष रूप से विद्यालयों में शौचालयों को स्मार्ट एवं स्वच्छ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण शिक्षा की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसरों की अतिरिक्त भूमि के व्यावसायिक उपयोग की संभाव...