जिला पंचायत सीईओ ने की जनसुनवाई, आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 उज्जैन।



जिला पंचायत उज्जैन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री श्रेयांस कूमट ने मंगलवार को सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल स्थित कलेक्टर सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। सीईओ ने सभी प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम उंडासा निवासी श्रीमती सुंदरबाई ने बताया कि उन्होंने गांव के सरपंच के कहने पर विद्यालय में झाड़ू-पोंछा और पानी लाने का कार्य तीन महीने तक किया, लेकिन अब तक मेहनताना नहीं मिला। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 


उज्जैन के निजातपुरा निवासी श्री आशुतोष बैस ने मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र समय पर न बन पाने के कारण उनकी नियुक्ति प्रक्रिया अटकी हुई है। इस मामले में तहसीलदार उज्जैन सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम सनकोटा तहसील तराना निवासी श्रीमती कांताबाई ने भूखंड विवाद और धमकी की शिकायत की। सीईओ ने तराना एसडीएम को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा।

इसी तरह ग्राम लक्ष्मीपुरा कायथा निवासी श्री जगदीश ने पत्नी और तीन बच्चों की गुमशुदगी की जानकारी देते हुए तलाश की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक और तराना एसडीएम को निर्देशित किया गया।

नागदा तहसील के ग्राम पालकी निवासी श्री ईश्वरसिंह ने पत्नी द्वारा भूमि विक्रय किए जाने और धमकी दिए जाने की शिकायत की। मामले की जांच के लिए नागदा एसडीएम को निर्देश दिए गए।

वहीं ग्राम बेडावन निवासी श्रीमती रतनबाई ने अपने भाई द्वारा पट्टे की कृषि भूमि धोखे से बेचने की शिकायत की। इस प्रकरण में विधिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

 


जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।

Comments

Popular posts from this blog

महाशिवरात्रि पर्व 2026: आस्था, साधना, विज्ञान और सामाजिक समरसता का महापर्व

UGC Act 2026: उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय या नया असंतुलन?

संत रविदास : समता, श्रम और मानव गरिमा के अमर साधक